
राज नेशनल न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़ : जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस टीम की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 10.07.2026 को थाना छुईखदान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खैरी निवासी भारत मरकाम उर्फ नंदू अवैध रूप से गांजा रखकर गांव में घूम-घूमकर लोगों को बिक्री कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम खैरी स्थित मेन रोड किनारे कचरा शेड के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।
कार्यवाही के दौरान आरोपी भारत मरकाम उर्फ नंदू, पिता पीरीत लाल मरकाम (कंडरा), उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम खैरी, थाना छुईखदान, जिला केसीजी के कब्जे से एक क्रीम रंग के कपड़े के थैले में रखा 114 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग ₹2,800) तथा गांजा बिक्री से प्राप्त ₹350 नगद बरामद किया गया। इस प्रकार कुल ₹3,150 मूल्य का मशरूका जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 257/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर उपजेल सलोनी भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



