KCGखास खबरछत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर ने की विस्तृत समीक्षा

राज नेशनल न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ : जिले में जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा के लिए जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (डीडब्ल्यूएसएम) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रेम कुमार पटेल ने जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता प्रदीप खलखो, सहायक अभियंता तहसीन अख्तर खान, सहायक अभियंता दिनेश सिंह, उप अभियंता  दिनेश धुर्वे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं जिला समन्वयक उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रगतिरत योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के लिए सीआईआरपी  (कैच-अप इम्प्लीमेंटेशन एंड रिव्यू प्लान) के तहत की जा रही कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने लंबित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए तेजी से प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जल जीवन मिशन के कवरेज, सपोर्ट तथा डब्ल्यू क्यूएम&एस (वाटर क्वालिटी मॉनिटरिंग एंड सर्विलांस) मद के अंतर्गत पूर्ण हो चुकी योजनाओं के लिए एसएनए ऑनबोर्डिंग के उपरांत भुगतान प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इसके अलावा नक्सलवाद प्रभावित (एलडब्ल्यूई ) से मुक्त घोषित क्षेत्रों में जल जीवन मिशन से वंचित बसाहटों तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने इन बसाहटों में पेयजल सुविधाओं के विस्तार हेतु तैयार किए गए प्रस्तावों की जानकारी प्रस्तुत की।
बैठक में जल जीवन मिशन की नल-जल योजनाओं को आईएमआईएस पोर्टल में पूर्ण दर्ज कराने तथा आवश्यकतानुसार समय-सीमा विस्तार के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। साथ ही जिले की महत्वपूर्ण बुड़ानभाठ समूह जल प्रदाय योजना के पुनरीक्षित प्रस्ताव की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा कि जल जीवन मिशन केंद्र एवं राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजना है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जिले के सभी ग्रामीण परिवारों को योजना का लाभ मिल सके।
बैठक में जल जीवन मिशन के विभिन्न घटकों की प्रगति, वित्तीय स्थिति एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने जिले में संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button