
शिकायत मिलने पर केसीजी पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपियों को उपजेल सलोनी भेजा
राज नेशनल न्यूज़ छुईखदान : नगर के शराब भट्ठी रोड के पास राहगीरों एवं आम लोगों के साथ गाली-गलौज कर उन्हें परेशान करने वाले दो युवकों के विरुद्ध छुईखदान पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस को दोनों युवकों के खिलाफ लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 1 नवंबर 2026 को शराब भट्ठी रोड छुईखदान के पास लोगों को गाली-गलौज कर परेशान करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नन्दलाल निषाद (21 वर्ष), पिता संतोष निषाद, निवासी कनक नगर छुईखदान तथा विपिन जायसवाल (19 वर्ष), पिता शम्भू, निवासी टिकरीपारा छुईखदान के विरुद्ध कार्रवाई की।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 60/194/2026 के तहत धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को उपजेल सलोनी भेज दिया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
उक्त कार्रवाई में केसीजी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।



