KCGखास खबरछत्तीसगढ़

नाबालिग बालिका को राजस्थान से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

राज नेशनल न्यूज़ गंडई / खैरागढ़  :  थाना गंडई पुलिस ने अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए लंबे समय से लापता नाबालिग बालिका को राजस्थान से बरामद किया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


पुलिस के अनुसार, 20 जून 2024 को प्रार्थी ने थाना गंडई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रिपोर्ट पर थाना गंडई में अपराध क्रमांक 147/2024, धारा 363 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गंडई पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका की लगातार तलाश की जा रही थी। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर राजस्थान के ग्राम भुरासर, थाना रणजीतपुरा, जिला बीकानेर भेजी गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अपहृत बालिका को आरोपी रवि सिंह पिता बलविंदर सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, गंगा नगर, थाना अनुपगढ़, जिला गंगानगर, राजस्थान के कब्जे से बरामद किया।


पुलिस की पूछताछ में आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाना तथा ग्राम भुरासर, थाना रणजीतपुरा, जिला बीकानेर राजस्थान में ले जाकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद प्रकरण में धारा 366(1), 376(2)(ढ), 4, 6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।
आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में थाना गंडई पुलिस द्वारा विवेचना एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button