KCGखास खबरछत्तीसगढ़

राज्योत्सव में मंत्री दयालदास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, 2 नवंबर को होगा आयोजन

जिला मुख्यालय में सजेगा राज्योत्सव का मंच, विभागीय प्रदर्शनी के साथ होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 30 अक्टूबर :  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला मुख्यालय में एक दिवसीय राज्योत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में प्रदेश के मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

राज्य शासन ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले राज्योत्सव समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी की है। इसी क्रम में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के लिए मंत्री दयालदास बघेल को मुख्य अतिथि नामांकित किया गया है।

शासकीय योजनाओं की लगेगी प्रदर्शनी

राज्योत्सव समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय विभागों की ओर से शासन की योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। समारोह के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति, उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button