
2021 से लगातार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, न्यायालय में किया गया पेश
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : विवाह का प्रलोभन देकर युवती से लगातार शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में खैरागढ़ पुलिस ने 26 वर्षीय मोहित नेताम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 363/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(m) और 69 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने विवाह का प्रलोभन देकर वर्ष 2021 से अब तक उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। मामले की जांच के दौरान अपराध के साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने 9 अक्टूबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



