KCGखास खबरछत्तीसगढ़

अपूर्ण आवासों को जल्द पूरा कराने सीईओ ने संभाली कमान

हितग्राहियों से किया सीधा संवाद खुड़मुड़ी और अतरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का लिया जायजा

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ 08 अक्टूबर 2026// प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र परिवारों को समय पर पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए जनपद पंचायत छुईखदान की मुख्य कार्यपालन अधिकारी केश्वरी देवांगन ने 08 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत खुड़मुड़ी एवं अतरिया का निरीक्षण किया।

​इस दौरान उन्होंने आवास हितग्राहियों से सीधे संवाद कर निर्माण की प्रगति और आ रही समस्याओं की जानकारी ली। अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित पंचायत अमले को निर्माण कार्य में तेजी लाकर आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

​सीईओ ने लंबित आवासों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा हितग्राहियों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मैदानी निरीक्षण का उद्देश्य योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा के साथ हितग्राहियों की समस्याओं को समझकर लंबित कार्यों को गति देना है।

​निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button