KCGखास खबरछत्तीसगढ़

खैरागढ़ जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे के बाद ग्राम सभाओं का आयोजन, कलेक्टर के निर्देश

1 से 10 नवंबर तक ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगी ग्राम सभाएं,किसानों की त्रुटिरहित गिरदावरी सुनिश्चित करने पर जोर

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 05 नवंबर 2026: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) के अंतर्गत किए जा रहे गिरदावरी कार्य की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

​जिले के समस्त ग्रामों में 16 अगस्त से 31 अक्टूबर 2026 तक डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से गिरदावरी कार्य किया गया है। गिरदावरी कार्य पूर्ण होने के पश्चात 1 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक पटवारी द्वारा ग्रामवार तैयार की गई गिरदावरी सूची को संबंधित ग्राम पंचायतों की ग्राम सभाओं में पढ़कर सुनाया जाएगा। इससे किसानों को अपनी फसल एवं भूमि संबंधी दर्ज जानकारी का सत्यापन करने का अवसर मिलेगा तथा त्रुटिरहित गिरदावरी कार्य सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

​ग्राम सभाओं में पढ़ी जाएगी गिरदावरी सूची

​कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि निर्धारित अवधि में नियमानुसार ग्राम सभाओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। संबंधित ग्राम पंचायत सचिव डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत आने वाले ग्रामों की सूची प्राप्त कर ग्राम सभाओं में गिरदावरी सूची का पठन कराएंगे। साथ ही ग्राम सभा की कार्यवाही का विवरण निर्धारित प्रारूप में भू-अभिलेख शाखा को उपलब्ध कराया जाएगा।

​कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को ग्राम सभाओं का सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button