KCGखास खबरछत्तीसगढ़

धरमपुरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

गर्भवती माताओं की गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन और विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ // सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिका खैरागढ़ के वार्ड क्रमांक 11 धरमपुरा में आज आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष  विक्रांत सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष  गिरिजा चंद्राकर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पूर्व महापौर भिलाई निर्मला यादव, वार्ड पार्षद रूपेंद्र रजक, रेखा विकेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक वृंदा एवं सखी सेंटर से भारती द्वारा सखी सेंटर, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। साथ ही किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को स्वच्छता, बाल विवाह की रोकथाम तथा संबंधित योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में दो गर्भवती माताओं की गोद भराई तथा छह माह पूर्ण कर चुके दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। नगर पालिका अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को खिलौनों का वितरण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा शहरी क्षेत्र की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों का श्रीफल एवं शाल भेंटकर सम्मान किया गया तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विकसित भारत की पुस्तकें वितरित की गईं।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने व्यंजन प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को जिला पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वल्पाहार वितरित किया गया तथा आयोजन में सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button