मत्स्य पालन प्रसार योजना के अंतर्गत मढ़ौदा के हितग्राहियों को किया गया जाल वितरण, आजीविका संवर्धन को मिलेगा बढ़ावा

राज नेशनल खैरागढ़ // जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार शिविरों का आयोजन कर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 अक्टूबर को जालबांधा में आयोजित शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य पालकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में मत्स्य पालन प्रसार योजना के अंतर्गत ग्राम मढ़ौदा के दो मत्स्य पालकों को जाल का वितरण किया गया। जाल मिलने से मत्स्य पालकों को मछली पालन एवं मत्स्याखेट से जुड़ी गतिविधियों में सुविधा मिलेगी तथा उनकी आजीविका को बढ़ावा देने में सहयोग मिलेगा।
इस अवसर पर मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं एवं मत्स्य पालन से संबंधित उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही मत्स्य पालन को आजीविका के बेहतर साधन के रूप में विकसित करने के लिए आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में आयोजित किए जा रहे शिविरों का उद्देश्य शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक उनके गांव और क्षेत्र में पहुंचाना है। जालबांधा में आयोजित शिविर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा किया गया जाल वितरण इसी क्रम में हितग्राहियों को आजीविका संवर्धन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।


