KCGखास खबरछत्तीसगढ़

खैरागढ़ में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों की हुई जांच

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने की पैदल गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब बिक्री करने वालों को दी सख्त हिदायत

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ :  जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से खैरागढ़ थाना क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त और विजिबल पुलिसिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, एसडीओपी खैरागढ़ और एसडीओपी गंडई के नेतृत्व में केसीजी पुलिस टीम ने की।

गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों की जांच

अभियान के दौरान क्षेत्र के गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों की जांच की गई। इसके साथ ही अवैध रूप से जुआ-सट्टा संचालित करने वालों और अवैध शराब की बिक्री करने वालों की गतिविधियों की भी जांच की गई। पुलिस ने संबंधित लोगों को सख्त हिदायत देते हुए भविष्य में किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी।

आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना उद्देश्य

पुलिस के अनुसार, विजिबल पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों, महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना विकसित करना है। इसके साथ ही पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत करने तथा लोगों को कानून के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी एवं गश्त जैसी गतिविधियां महत्वपूर्ण हैं। इस तरह के अभियान से असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button