KCGखास खबरछत्तीसगढ़

खैरागढ़ के पार्क में पुलिस ने चलाया “साइबर जागृति सुप्रभात” अभियान, नागरिकों को दिए सुरक्षा टिप्स

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़: जिला पुलिस खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोमवार, 21 सितंबर को खैरागढ़ स्थित स्थानीय पार्क में “साइबर जागृति सुप्रभात” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​सुबह पार्क में भ्रमण और व्यायाम के लिए पहुंचे नागरिकों को पुलिस टीम ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल ठगी से बचाव के महत्वपूर्ण तरीके बताए।

​इन प्रमुख बिंदुओं पर किया गया जागरूक:

  • ​गोपनीय जानकारी न बांटें: किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना OTP, UPI PIN या बैंक पासवर्ड कभी साझा न करें।
  • ​संदिग्ध संपर्क से दूरी: अनजान फोन कॉल, लुभावने मैसेज और अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें।
  • ​तत्काल शिकायत: किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर बिना देरी किए पुलिस और साइबर सेल को सूचित करें।

​पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी साधन है। खुद सतर्क रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति प्रेरित करें।

​गौरतलब है कि केसीजी पुलिस द्वारा जिले में निरंतर विभिन्न अभियानों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button