KCGखास खबरछत्तीसगढ़

केसीजी पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी तालिब खान को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

राज नेशनल न्यूज़ छुईखदान (केसीजी): क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केसीजी पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस टीम ने कनक नगर नया तालाब के पास दबिश देकर आरोपी तालिब खान को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सामाजिक बुराइयों और अवैध कारोबार पर रोकथाम के लिए छुईखदान पुलिस द्वारा विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इसी दौरान दिनांक 27/09/2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कनक नगर नया तालाब के पास अवैध रूप से शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्यवाही की।

​कार्यवाही के दौरान आरोपी तालिब खान (26 वर्ष, निवासी वार्ड नं 10 केंवट पारा, छुईखदान) के कब्जे से नीले-पीले रंग के थैले में रखी 40 पौवा ‘शोले’ देशी प्लेन शराब (कुल मात्रा 7.200 बल्क लीटर, कीमत 3,200 रुपये) तथा शराब बिक्री की नगद राशि 500 रुपये, कुल जुमला कीमत 3,700 रुपये जप्त की गई।

​पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 361/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की। इसके पश्चात दिनांक 28/09/2026 को आरोपी को माननीय जेएमएफसी न्यायालय छुईखदान में पेश किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार उसे उपजेल सलोनी भेज दिया गया है।

​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा, गांजा और अवैध शराब जैसी गतिविधियों पर आगे भी कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इस संपूर्ण कार्यवाही में छुईखदान पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button