KCGखास खबरछत्तीसगढ़

राष्ट्रीय आयुष मिशन की गतिविधियों की समीक्षा, योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं ऑनलाइन योग कराने का दिया सुझाव

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 09 सितंबर 2026// कलेक्टोरेट सभागार में आज आयुष विभाग जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की विभागीय गतिविधियों एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  प्रेम कुमार पटेल ने की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा उपस्थित रहे।

बैठक में विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की e- एचआरएमएस, स्पैरो, आईगोट एवं ई-ऑफिस पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली AEBAS के माध्यम से उपस्थिति की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

राष्ट्रीय कार्यक्रम कारुण्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। आयुष विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम की सराहना करते हुए अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार आयुर्विद्या, ऑस्टियो ऑर्थराइटिस एवं मस्क्युलोस्केलेटल डिसऑर्डर, वयोमित्र, सियान जतन एवं सुप्रजा कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए इनके प्रभावी संचालन तथा लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत संचालनालय से प्राप्त राशि एवं उसके उपयोग की जानकारी भी ली गई। आयुष्मान आरोग्य मंदिर संस्थाओं में योग गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा योग हितग्राहियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए ऑनलाइन योग सत्र आयोजित करने का सुझाव भी दिया गया। बैठक में आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button