KCGखास खबरछत्तीसगढ़

रबी 2025-26 में फसल बीमा के तहत 6,891 लाख रुपये की दावा राशि का आकलन

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 21 सितंबर 2026// प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी मौसम 2025-26 में जिले के किसानों को फसल क्षति से सुरक्षा प्रदान की गई है। योजना के अंतर्गत जिले में 41 हजार 39 ऋणी तथा 3 हजार 858 अऋणी किसानों ने फसल बीमा कराया। इसके परिणामस्वरूप जिले के कुल 58 हजार 450 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को बीमा सुरक्षा के दायरे में लाया गया। किसानों द्वारा योजना के तहत 375.81 लाख रुपये का प्रीमियम अंशदान किया गया है।

रबी मौसम 2025-26 में फसल क्षति के आधार पर किसानों के दावों का आकलन किया गया है। विभिन्न फसलों एवं क्षति श्रेणियों के अंतर्गत जिले में कुल 6,891 लाख रुपये की उपज आधारित दावा राशि का आकलन किया गया है। पात्र किसानों को नियमानुसार दावा राशि का भुगतान जल्द किया जाएगा। वहीं स्थानीय आपदा के तहत 1.80 लाख रुपये तथा फसल कटाई के बाद हुई क्षति के लिए 3.49 लाख रुपये की दावा राशि का भुगतान किसानों को किया जा चुका है।

फसलवार आकलन में चना फसल के लिए छुईखदान विकासखंड में 207.36 लाख रुपये, गंडई में 110.44 लाख रुपये तथा खैरागढ़ में 6,564.80 लाख रुपये की उपज आधारित दावा राशि का आकलन किया गया है। इसी प्रकार गेहूं सिंचित फसल के लिए 8.86 लाख रुपये की दावा राशि का आकलन किया गया है। अन्य फसलों से संबंधित दावों का भी नियमानुसार आकलन किया जा रहा है।

किसानों से बैंक खाते की जानकारी जांचने की अपील

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पात्रता रखने वाले किसानों की दावा राशि आधार से लिंक बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी जाएगी। इसलिए किसान अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग तथा डीबीटी/एनपीसीआई मैपिंग की स्थिति की जांच कर लें।

जिन किसानों के बैंक खाते में डीबीटी सुविधा सक्रिय नहीं है, वे संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर आधार सीडिंग एवं डीबीटी/एनपीसीआई मैपिंग सक्रिय करा लें, ताकि फसल बीमा की पात्र दावा राशि के भुगतान में किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button