KCGखास खबरछत्तीसगढ़

पशु तस्करी पर थाना साल्हेवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 भैंसा और पिकअप जब्त

राज नेशनल न्यूज़ साल्हेवारा : पशुओं को क्रूरता पूर्वक पिकअप वाहन में ठूंसकर नागपुर की ओर कत्लखाना ले जाने की सूचना पर साल्हेवारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन से 4 भैंसा बरामद किए हैं। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग के पिकअप वाहन में मवेशियों को बिना चारा-पानी के ठूंसकर नागपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम खादी स्थित आबकारी चेक पोस्ट के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान पिकअप क्रमांक CG-04-LW-0483 को रोककर जांच की गई।


वाहन में सवार दो लोगों से पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम सुमित कुमार धुर्वे (20), निवासी नेवासपुर, थाना रेंगाखार, जिला कबीरधाम बताया। वाहन की जांच में 4 भैंसा क्रूरता पूर्वक ठूंसकर भरे मिले। मवेशियों की खरीदी-बिक्री और परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस के मुताबिक मवेशियों को बिना चारा-पानी के तिरपाल से ढककर परिवहन किया जा रहा था।


पुलिस ने मौके से 4 भैंसा कीमत करीब 80 हजार रुपए, पिकअप वाहन करीब 7 लाख रुपए और एक मोबाइल फोन करीब 8 हजार रुपए, कुल 7 लाख 88 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की।


मामले में थाना साल्हेवारा में अपराध क्रमांक 41/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण संशोधन अधिनियम 2011 की धारा 4, 6, 10 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। साथ ही विधि से संघर्षरत बालक को भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button