KCGखास खबरछत्तीसगढ़

केसीजी में मानसून मेहरबान, अब तक 2721.5 मिमी बारिश दर्ज

साल्हेवारा  में सबसे ज्यादा 832.8 मिमी वर्षा, जिले में औसत 680.4 मिमी बारिश

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : जिले में इस मानसून सीजन के दौरान लगातार बारिश का दौर जारी है। भू-अभिलेख शाखा द्वारा 13 सितंबर 2026 को जारी तहसीलवार दैनिक वर्षा की जानकारी के अनुसार, जिले में 1 जून 2026 से अब तक कुल 2721.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं पिछले 10 वर्षों के आधार पर 1 जून से अब तक की औसत वर्षा 2857.6 मिमी रही है।


जारी आंकड़ों के अनुसार 13 सितंबर को जिले में कुल 127.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसमें सबसे अधिक साल्हेवारा तहसील में 44.6 मिमी, गंडई में 32.0 मिमी, छुईखदान में 33.9 मिमी तथा खैरागढ़ में 18.4 मिमी वर्षा हुई।
मानसून की शुरुआत से अब तक साल्हेवारा तहसील में सर्वाधिक 832.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद गंडई में 646.4 मिमी, खैरागढ़ में 635.0 मिमी और छुईखदान में 607.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।


पिछले 10 वर्षों के आधार पर 1 जून से 13 सितंबर तक की औसत वर्षा की तुलना में खैरागढ़ में 764.4 मिमी, छुईखदान में 621.7 मिमी, गंडई में 675.7 मिमी और सलहेवारा में 735.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। वर्तमान वर्ष में औसत वर्षा की तुलना में साल्हेवारा में वर्षा का प्रतिशत 113.2 प्रतिशत रहा, जबकि गंडई में 95.7 प्रतिशत, छुईखदान में 89.1 प्रतिशत और खैरागढ़ में 83.2 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई है।


जिले की तहसीलवार औसत वर्षा के आंकड़ों में खैरागढ़ की औसत वर्षा 1134.2 मिमी, छुईखदान की 950.8 मिमी, गंडई की 985.9 मिमी और साल्हेवारा की 1151.4 मिमी है। जिले की कुल औसत वर्षा 1055.6 मिमी दर्ज की गई है।
13 सितंबर तक के आंकड़ों के अनुसार जिले में मानसूनी बारिश का कुल आंकड़ा 2721.5 मिमी तक पहुंच चुका है। लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के जलस्रोतों और खेती-किसानी को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button