KCGखास खबरछत्तीसगढ़

आधार आधारित ई-केवाईसी एवं विवरण अपडेट महाअभियान: श्रमिकों से शीघ्र जानकारी अद्यतन कराने की अपील

नाम, जन्मतिथि, लिंग एवं मोबाइल नंबर की त्रुटियों का कराया जा सकेगा सुधार

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी एवं विवरण अपडेट महाअभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य श्रमिकों के आधार कार्ड एवं श्रमिक पंजीयन में दर्ज विवरण का मिलान कर त्रुटियों का सुधार करना है, ताकि शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों तक बिना किसी बाधा के पहुंच सके।

अभियान के अंतर्गत श्रमिक अपने पंजीयन में दर्ज नाम (हिंदी एवं अंग्रेजी), जन्मतिथि, लिंग (जेंडर) तथा मोबाइल नंबर में आवश्यक संशोधन करा सकते हैं। यदि आधार कार्ड और श्रमिक पंजीयन में दर्ज जानकारी में किसी प्रकार का अंतर है, तो उसे आधार आधारित ई-केवाईसी के माध्यम से अद्यतन किया जाएगा।

इसके लिए श्रमिकों को अपने मूल आधार कार्ड की स्पष्ट प्रति तथा सहमति पत्र के साथ अपने निकटतम श्रम विभाग कार्यालय, जनपद पंचायत स्थित श्रम संसाधन केंद्र अथवा निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में संपर्क करना होगा, जहां निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर उनका विवरण अद्यतन किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने दस्तावेजों का सत्यापन एवं आधार आधारित ई-केवाईसी समय पर पूर्ण कराएं, ताकि श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हितलाभों का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके। अधिक जानकारी के लिए श्रमिक अपने निकटतम श्रम विभाग कार्यालय, जनपद पंचायत स्थित श्रम संसाधन केंद्र अथवा निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button