KCGखास खबरछत्तीसगढ़

साल्हेवारा में नवीन तहसील कार्यालय से ग्रामीणों को मिल रही राजस्व सेवाओं की सुविधा

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ // सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के साल्हेवारा क्षेत्र में नवीन तहसील कार्यालय भवन का निर्माण पूरा होने से क्षेत्रवासियों को राजस्व सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही हैं। नवीन तहसील कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 71.12 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। भवन का निर्माण कार्य 31 अक्टूबर 2025 को पूर्ण किया गया।

नवीन तहसील कार्यालय के संचालन से साल्हेवारा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए सुविधाजनक स्थान पर सेवाएं मिल रही हैं। भूमि संबंधी प्रकरण, राजस्व अभिलेख, भूमि सुधार सहित अन्य राजस्व सेवाओं के लिए ग्रामीणों को दूरस्थ कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता कम हुई है।

पहले राजस्व संबंधी कार्यों के लिए ग्रामीणों को अन्य स्थानों की ओर जाना पड़ता था, जिससे समय और आवागमन का अतिरिक्त खर्च होता था। अब साल्हेवारा में ही तहसील कार्यालय उपलब्ध होने से नागरिकों को अपने क्षेत्र के नजदीक शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

नवीन तहसील कार्यालय भवन क्षेत्र में प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाने के साथ ही ग्रामीणों के लिए राजस्व एवं भूमि संबंधी कार्यों को अधिक सहज और सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सुविधा साबित हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button