KCGखास खबरछत्तीसगढ़

सूने मकान में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, सोने के जेवरात बरामद

राज नेशनल न्यूज़ ठेलकाडीह : ग्राम पदुमतरा में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को ठेलकाडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को प्रार्थी ने थाना ठेलकाडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 20 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे अपने पूरे परिवार के साथ दसगात्र कार्यक्रम में रायपुर गया था। 21 अगस्त की शाम करीब 6 बजे वापस पदुमतरा स्थित घर पहुंचने पर मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर अलमारी में रखे सोने के आभूषण और नगदी गायब थी।

चोरी गए सामान में सोने की एक जोड़ी झुमका, कीमत करीब 80 हजार रुपये, सोने की एक जोड़ी टॉप, कीमत करीब 30 हजार रुपये, एक सोने का मंगलसूत्र, कीमत करीब 50 हजार रुपये तथा 5 हजार रुपये नगद, कुल करीब 1 लाख 65 हजार रुपये का मशरूका शामिल था।

रिपोर्ट पर थाना ठेलकाडीह में अपराध क्रमांक 150/2026, धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुखनंदन कुर्रे पिता रोमनाथ कुर्रे, उम्र 36 वर्ष एवं शत्रुहन भारती पिता रोमनाथ भारती, उम्र 36 वर्ष, दोनों निवासी पदुमतरा, थाना ठेलकाडीह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने रात्रि के समय रोहित देवांगन के घर में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के जेवरात को गवाहों की मौजूदगी में जप्त किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध घटित करना पाए जाने पर 08 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button