KCGखास खबरछत्तीसगढ़

आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 27 अगस्त 2026// कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने के प्रकरणों में मृतकों के निकटतम वारिसों को आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके तहत तहसील साल्हेवारा के ग्राम कोपरो निवासी दो मासूम बच्चों की तालाब के पानी में डूबने से हुई मृत्यु के प्रकरण में उनके परिजनों को कुल 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोपरो निवासी सूर्य पटेल, उम्र 3 वर्ष, की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार ग्राम कोपरो निवासी युग श्रीवास, उम्र 3.5 वर्ष, की भी तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हुई। प्राकृतिक आपदा से संबंधित इन दोनों प्रकरणों में आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत मृतक सूर्य पटेल के पिता  दिनेश कुमार पटेल तथा मृतक युग श्रीवास के पिता  खेलावन श्रीवास के लिए 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने संबंधित तहसीलदारों को स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि का आहरण कर पात्र हितग्राहियों को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button