KCGखास खबरछत्तीसगढ़

मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) 2026 हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 07 सितंबर// छत्तीसगढ़ शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला अथवा अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष ‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)’ प्रदान किया जाता है।

वर्ष 2026 के लिए उक्त सम्मान हेतु पात्र महिलाओं एवं अशासकीय संस्थाओं से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। सम्मान के अंतर्गत चयनित एक महिला अथवा संस्था को 2 लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

प्राप्त प्रविष्टियों की जिला स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा स्क्रीनिंग एवं परीक्षण किया जाएगा। जिला स्तर पर प्राप्त प्रविष्टियों में से सर्वोत्कृष्ट दो महिला अथवा संस्थाओं का चयन कर उनकी अनुशंसा संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, नवा रायपुर को भेजी जाएगी।

अतः जिले की इच्छुक एवं पात्र महिलाएं/संस्थाएं निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेज 25 सितंबर 2026 तक जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला केसीजी (छत्तीसगढ़) में प्रस्तुत कर सकती हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button