राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : 30 जुलाई तक जिले में औसतन 1055.6 मिमी वर्षा, खैरागढ़ और छुईखदान में भी सामान्य से बेहतर बारिश
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
जिले में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त तहसीलवार वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार 30 जुलाई 2026 तक जिले में कुल औसत 1055.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 1110.4 मिमी (दस्तावेज़ानुसार 10 वर्षीय औसत) की तुलना में लगभग 95.1 प्रतिशत है।
तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों के अनुसार साल्हेवारा तहसील में सबसे अधिक 1151.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 104.7 प्रतिशत है। वहीं खैरागढ़ तहसील में 1134.2 मिमी वर्षा (88.9 प्रतिशत), गंडई तहसील में 985.9 मिमी वर्षा (97.4 प्रतिशत) तथा छुईखदान तहसील में 950.8 मिमी वर्षा (89.9 प्रतिशत) रिकॉर्ड की गई।
प्रतिवेदन के अनुसार जिले की चारों तहसीलों में अब तक कुल 4222.3 मिमी संचयी वर्षा दर्ज की गई है। लगातार हो रही वर्षा से जलाशयों, तालाबों और खेतों में पानी की उपलब्धता बढ़ी है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई एवं कृषि कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन द्वारा वर्षा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील भी की गई है।



