संदीप–संतोष ताम्रकार परिवार ने आश्रम में रात्रिकालीन अन्नदान कर मनाया जन्मदिन
राज नेशनल न्यूज़ दुर्ग /भिलाई : भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जन्मे विश्वराज ताम्रकार एवं कविता ताम्रकारभाई -बहन के जन्मदिन को संदीप–संतोष ताम्रकार परिवार द्वारा सेवा एवं मानवता की भावना से विशेष बनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर फील परमार्थ फाउंडेशन, सेक्टर-3, भिलाई स्थित आश्रम में आश्रित बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों के लिए रात्रिकालीन अन्नदान सेवा की गई।
परिवार द्वारा जन्मदिन की खुशियों को केवल स्वयं तक सीमित न रखते हुए जरूरतमंदों के साथ साझा करने का यह प्रयास समाज में सेवा, करुणा और मानवीय संवेदना का सुंदर संदेश देता है। आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों एवं मानसिक रूप से कमजोर लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कर उनके साथ समय बिताया गया।
इस अवसर पर परिवार की ओर से कहा गया कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को सेवा और परोपकार से जोड़ना जीवन की खुशियों को और अधिक सार्थक बनाता है। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही किसी भी उत्सव की सबसे बड़ी खुशी है।
जन्माष्टमी के पावन दिन जन्म लेने वाले विश्वराज ताम्रकार एवं कविता ताम्रकार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए फील परमार्थ फाउंडेशन ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ-सुखी जीवन की कामना की।
सेवा के इस पुनीत कार्य ने जन्मदिन को उत्सव से आगे बढ़ाकर मानवता और परमार्थ का पर्व बना दिया। 🙏



