KCGखास खबरछत्तीसगढ़

9 अक्टूबर को खैरागढ़ में सजेगी संगीतमय नाट्य संध्या ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में होगा जिला स्तरीय आयोजन, विद्यार्थी देंगे जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित नाटक और देशभक्ति नृत्य की प्रस्तुति

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 8 अक्टूबर 2026 // खैरागढ़ जिले में 9 अक्टूबर को जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4:30 बजे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ. नरेंद्र देव वर्मा प्रेक्षागृह क्रमांक-02 में होगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर आधारित संगीतमय नाटक प्रस्तुत किया जाएगा।

संगीतमय नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से पिछले 25 वर्षों की सेवा यात्रा, समाज सेवा, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रेरक कार्यों एवं योगदान को मंच पर जीवंत किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत नृत्य की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, कला जगत से जुड़े प्रबुद्धजन तथा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने तथा इस प्रेरणादायी सांस्कृतिक संध्या का साक्षी बनने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button