KCGखास खबरछत्तीसगढ़

गाली-गलौज कर परेशान करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया उपजेल सलोनी

राज नेशनल न्यूज़ छुईखदान (केसीजी):

जिले के थाना छुईखदान अंतर्गत टिकरीपारा में स्थानीय लोगों को परेशान करने और लगातार गाली-गलौज करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।

​वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने टिकरीपारा निवासी आरोपी विनोद पाल (उम्र 31 वर्ष, पिता लक्ष्मीपाल) के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 63/199/2026 के तहत धारा 170/126 और 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को उपजेल सलोनी भेज दिया गया है।

​पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और इस तरह की हरकतों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस पूरी कार्रवाई में स्थानीय पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button