खास खबरछत्तीसगढ़रायपुर

राज नेशनल न्यूज़ में नई नियुक्तियां, मधु ठाकुर बनीं स्टेट रिपोर्टर, अखिल मिश्रा को जिला ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी

राज नेशनल न्यूज़ रायपुर /राजनांदगांव : राज नेशनल न्यूज़ ने अपने मीडिया नेटवर्क के विस्तार के तहत नई नियुक्तियों की घोषणा की है। संस्थान के सम्पादक धर्मराज ताम्रकार के निर्देशन में मधु ठाकुर को छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर तथा अखिल मिश्रा को राजनांदगांव जिला ब्यूरो चीफ नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के अवसर पर सम्पादक धर्मराज ताम्रकार ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि दोनों अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी, निष्ठा और पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे।
राज नेशनल न्यूज़ प्रदेशभर में अपने प्रतिनिधि नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में विभिन्न जिलों में योग्य एवं सक्रिय पत्रकारों की नियुक्ति की जा रही है, ताकि आमजन की समस्याओं, विकास कार्यों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से प्रमुखता मिल सके।
संस्थान परिवार ने मधु ठाकुर और अखिल मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button