KCGखास खबरछत्तीसगढ़

सेवा सेतु अभियान के तहत दिलीप सिंह मंगल भवन में शिविर आयोजित

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 1 अक्टूबर 2026 // सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिलीप सिंह मंगल भवन खैरागढ़ में सेवा सेतु अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को विभागीय योजनाओं, सेवाओं और पात्रता संबंधी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत, जिला पंचायत सभापति  दिनेश वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सभापति  घम्मन साहू, वरिष्ठ नागरिक डॉ. बिसेसर साहू, समाजसेवी  विकेश गुप्ता, गोरेलाल वर्मा,  अय्यूब सोलंकी,  मनजीत सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रेम कुमार पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

अतिथियों ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों से नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। शिविर में विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित आवेदन, मार्गदर्शन तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

शिविर में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, मत्स्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आयुष विभाग, बैंकिंग सेवाएं, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग, पशुपालन विभाग तथा नगरीय प्रशासन विभाग सहित कुल 14 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए।

सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय कार्यालयों तक अलग-अलग जाने के बजाय एक ही स्थान पर विभागीय सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया को सुगम बनाना है। शिविर में नागरिकों ने विभिन्न विभागों के स्टॉल पर पहुंचकर अपनी आवश्यकताओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की और उपलब्ध सेवाओं का लाभ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button