
स्कूली बच्चो की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 21 स्कूल वाहनों की गई सम्पूर्ण जाँच
सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करने की भी दी गई समझाइस
राज नेशनल न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़ : जिला केसीजी पुलिस टीम के साथ समन्वय स्थापित कर अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अनिल भगत राजनांदगाव के द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा -निर्देशों का यातायात नियमों का बिंदुवार पालन कराने राजा फतेह सिंह मैदान खैरागढ़ मे स्कूली वाहनों के भौतिक सत्यापन (पॉल्यूशन, फिटनेस, बीमा, अग्निसमन यन्त्र, प्राथमिक चिकित्सा किट, पैनिक बटन, स्पीड गर्वनर, आपातकालीन निकास द्वार सहित सम्पूर्ण सुरक्षा मानको का बारीकी से निरिक्षण किया गया. जिसमे जिला केसीजी के कुल 21 बस, वेन स्कूली वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा चेक करने पर कुछ वाहनों मे खामिया पाए जाने पर दो दिवस के भीतर दुरुस्त करने समझाइस दिया जाकर पुनः निरीक्षण कराने बताया गया एवं चालक /परिचालकों को अग्निसमन यंत्र का आपातकालीन परिस्थिति मे उपयोग करने प्रशिक्षण दिया गया.नियमों की अनदेखी करने वाले स्कुल वाहनों पर चालानी कार्यवाही की जाएगी.जिला पुलिस केसीजी द्वारा यातायात नियमों का प्रभावी पालन कराने तथा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सतत कार्य कर रही है।



