KCGखास खबरछत्तीसगढ़

विश्व हृदय दिवस पर छुईखदान में जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित

योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 29 सितंबर 2026 // विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर एवं योग जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  प्रेम कुमार पटेल के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शुक्ला के आदेशानुसार किया गया।

योग शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों सहित अन्य प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों तथा पतंजलि योग समिति के सदस्यों ने प्रतिभागियों को योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कराया। इस दौरान नियमित योग एवं शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवनशैली में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विश्व हृदय दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हृदय रोगों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। हृदय रोगों से बचाव के लिए नियमित योग एवं शारीरिक गतिविधि, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, तंबाकू एवं नशीले पदार्थों से दूरी, तनाव का बेहतर प्रबंधन तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वस्थ हृदय के लिए दैनिक जीवन में सकारात्मक आदतों को अपनाने का संदेश दिया गया। साथ ही योग को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी अभ्यास बताते हुए इसे नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शुक्ला, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष बघेल, एनपीएनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. पंकज वैष्णव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक  सोनल ध्रुव, जिला सलाहकार आरती चतुर्वेदानी, सहायक नोडल अधिकारी  नागेश सिमकर, बीपीएम बृजेश ताम्रकार, वरिष्ठ नेत्र सहायक अधिकारी रामटेके सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक एवं पतंजलि योग समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button