KCGखास खबरछत्तीसगढ़

साल्हेवारा में ABVP का स्वास्थ्य और रक्त जांच शिविर आयोजित

रिपोर्टिंग – रिंकू पांडे साल्हेवारा

राज नेशनल न्यूज़ साल्हेवारा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इकाई साल्हेवारा द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में स्वास्थ्य जांच एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर ABVP के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्ष वर्मा उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय-समय पर स्वास्थ्य तथा रक्त की जांच कराने का संदेश देना था।

​कार्यक्रम का नेतृत्व ABVP साल्हेवारा इकाई के नगर मंत्री कीर्तन यादव ने किया। इसे सफल बनाने में अंकित वर्मा, ढालचंद डहरिया, योगेंद्र और टिकेंद्र माझे सहित परिषद के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

​संगठन का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ समाज के हर वर्ग में सेवा और जागरूकता की भावना को मजबूत करना है।

Related Articles

Back to top button