KCGखास खबरछत्तीसगढ़

लोक सेवा केंद्र ने आसान की सरकारी सेवा, चारभाठा निवासी हेमंत वर्मा के पुत्र को मिला आय प्रमाण पत्र

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ 14 सितम्बर 2026// शासन की लोक सेवा गारंटी व्यवस्था के तहत नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सहज, सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में चारभाठा निवासी  हेमंत वर्मा के पुत्र के लिए आय प्रमाण पत्र लोक सेवा केंद्र, तहसील कार्यालय गंडई के माध्यम से प्रदान किया गया।

आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होने पर आवेदक के परिजन ने लोक सेवा केंद्र में आवेदन प्रस्तुत किया। केंद्र के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर प्रकरण का निराकरण किया गया और आय प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

लोक सेवा केंद्र के माध्यम से प्रमाण पत्र मिलने से आवेदक परिवार को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिली। हेमंत वर्मा ने बताया कि लोक सेवा केंद्र के माध्यम से शासकीय सेवाएं सरलता से उपलब्ध होने से नागरिकों का समय और मेहनत दोनों बच रहे हैं।

शासन की इस व्यवस्था से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को विभिन्न प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाएं एक ही स्थान पर प्राप्त हो रही हैं, जिससे शासकीय सेवाओं की पहुंच और पारदर्शिता को बढ़ावा मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button