KCGखास खबरछत्तीसगढ़

पुरेना में गुरु पूर्णिमा पर बच्चों का विद्यारंभ संस्कार संपन्नपूर्व विधायक कोमल जंघेल ने गुरु के महत्व पर दिया प्रेरक संदेश

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ / छुईखदान : विकासखंड छुईखदान के संकुल केंद्र घिरघोली अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर कोमल जंघेल ने विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि माता-पिता जीवन के प्रथम गुरु होते हैं और घर ही पहली पाठशाला है। इसके बाद विद्यालय में शिक्षक हमें शिक्षा, संस्कार, अनुशासन, योग, प्राणायाम, ध्यान तथा सामाजिक जीवन के मूल्य सिखाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से माता-पिता एवं गुरुजनों का सदैव सम्मान करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उन्हें भी अपने माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद से ही जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा और सफलता मिली है।
कार्यक्रम में प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने पौराणिक काल से लेकर वर्तमान समय तक गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला तथा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया। सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए शिक्षा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। सुशील खरे ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विद्यालय की रसोइया मान बाई, सुरजा बाई सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विद्यालय का वातावरण श्रद्धा, संस्कार और उत्साह से सराबोर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button