KCGखास खबरछत्तीसगढ़

गंडई में स्वच्छता ही सेवा अभियान: 4 प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान

गंडई में स्वच्छता ही सेवा अभियान: 4 प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान

​बस स्टैंड, तिरंगा चौक, स्टेडियम परिसर और PNB के पास की गई साफ-सफाई; नागरिकों को कचरा पृथक्करण के लिए किया गया प्रेरित

राज नेशनल न्यूज़ गंडई /खैरागढ़ :

​स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत नगर पंचायत गंडई द्वारा ‘स्वच्छ सार्वजनिक स्थल’ थीम पर नगर के चार प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान बस स्टैंड, तिरंगा चौक, स्टेडियम परिसर तथा कवर्धा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास सफाई कर सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया गया।

​अभियान के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारियों और स्वच्छता कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए चयनित स्थलों से कचरा, प्लास्टिक एवं अन्य अनुपयोगी सामग्री को हटाया। आसपास फैली गंदगी को साफ कर पूरे परिसर को व्यवस्थित रूप दिया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों में स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

​नागरिकों को दी गई कचरा प्रबंधन की सीख

सफाई के साथ-साथ नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने, कचरा केवल निर्धारित स्थानों पर ही फेंकने और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छता कर्मियों ने लोगों को समझाते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखना केवल स्थानीय निकाय का काम नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

​नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार, स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर के विभिन्न वार्डों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार स्वच्छता व जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं, ताकि लोग अपने आसपास के वातावरण को साफ रखें और इन अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button