50 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल, पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकली रैली
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 12 अगस्त 2026// भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला के.सी.जी. पुलिस द्वारा बुधवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक, जिला के.सी.जी. ने किया।
साइकिल रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ हुई, जिसमें 50 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी साइकिल लेकर शामिल हुए। रैली खैरागढ़ नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए कवर्धा मार्ग के रास्ते रक्षित केंद्र खैरागढ़ पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
रैली के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने, राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं कर्तव्य भावना को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने साइकिल रैली के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रहित में एकजुट रहने और देश की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस आयोजन में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। रैली के दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रमुखता से दिया गया।



