राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : यातायात एवं परिवहन विभाग खैरागढ़, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) में उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय सेवाओं के लिए साहिल राजपूत को सम्मानित किया गया।
यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा यातायात नियमों के पालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए साहिल राजपूत के कार्यों की सराहना की गई। उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए विभाग की ओर से सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने साहिल राजपूत को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। सम्मान मिलने पर साहिल राजपूत ने विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।


