KCGखास खबरछत्तीसगढ़

स्टॉप डायरिया कैंपेन 2026: खजरी प्राथमिक शाला में बच्चों को स्वच्छ पानी और डायरिया से बचाव की दी गई जानकारी

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 30 जुलाई 2026 // जिले के खैरागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खजरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत “स्टॉप डायरिया कैंपेन-2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालय परिवार एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को डायरिया की रोकथाम, सुरक्षित पेयजल और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को डायरिया के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के उपयोग, हाथों की नियमित सफाई, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को जल संरक्षण और जल गुणवत्ता परीक्षण (वॉटर क्वालिटी टेस्टिंग) के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि नियमित जल परीक्षण और सुरक्षित पेयजल का उपयोग डायरिया सहित जलजनित बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बच्चों को स्वच्छ पानी पीने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक ज्ञानेश्वर यादव, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्राम पंचायत की सरपंच चमेली नेताम, पंचगण तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के समन्वयक, आईसी एवं WQMS के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button