KCGखास खबरछत्तीसगढ़

पुत्र के जन्मदिन पर पुलिस जवान ने कराया संपूर्ण न्योता भोज, स्कूली बच्चों को बांटे पेन

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ / छुईखदान :  विकासखंड छुईखदान के संकुल केंद्र घिरघोली अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। पुलिस विभाग में पदस्थ धर्मेंद्र जंघेल ने अपने पुत्र ध्रुव जंघेल के जन्मदिन के अवसर पर लगातार तीसरे वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए संपूर्ण न्योता भोज का आयोजन कराया।
प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दाल, चावल, सब्जी, जलेबी सहित स्वादिष्ट भोजन कराया गया। मौसम को देखते हुए इस बार फल के स्थान पर सभी बच्चों को पेन वितरित किए गए। ध्रुव जंघेल स्वयं अपने चाचा के साथ विद्यालय पहुंचे और बच्चों को पेन भेंट कर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर रसोइया मान बाई, सुरजा बाई, सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा तथा विद्यालय परिवार की उपस्थिति में सभी विद्यार्थियों ने ध्रुव जंघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। विद्यालय परिवार की ओर से प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन एवं सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा ने ध्रुव जंघेल को पहाड़ा पुस्तक एवं पेन भेंट कर शुभाशीष दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने धर्मेंद्र जंघेल, ध्रुव जंघेल एवं उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े आयोजन बच्चों में सेवा, सहयोग और संस्कार की भावना को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button