राज नेशनल न्यूज़ दुर्ग : ओबीसी महासभा, छत्तीसगढ़ के आह्वान पर दुर्ग जिला इकाई ने राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी की पृथक गणना, वन नेशन-वन रिजर्वेशन के तहत ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने तथा ओबीसी कृषि भूमि संरक्षण अधिनियम बनाने की मांग को लेकर कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्रधानमंत्री, भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के नाम मांगें प्रेषित की गईं। ज्ञापन में राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी वर्ग की गणना सुनिश्चित करने, देशभर में समान रूप से 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने तथा ओबीसी समुदाय के हितों की रक्षा के लिए कृषि भूमि संरक्षण अधिनियम बनाए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव के साथ यशवंत साहू, प्रशांत सोनी, धांसू देशमुख, संजय साहू, बसंत साहू सहित ओबीसी महासभा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।



