राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के आदेश पर गठित जिला पंचायत समन्वय समिति (DPCC) की प्रथम बैठक आज जिला पंचायत सभाकक्ष, मैकाल सदन खैरागढ़ में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता प्रियंका खम्हन ताम्रकार, अध्यक्ष जिला पंचायत ने की, जबकि विक्रांत सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा 16वें वित्त आयोग अंतर्गत जिला पंचायत विकास योजना (DPDP) 2026-27 पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।
स्थायी समिति सभापति एवं जनपद प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता
बैठक में जिला पंचायत के स्थायी समितियों के सभी सभापतिगण –
भुनेश्वरी जीवन देवांगन, हेमलता मण्डावी, जमुना नरेश कुर्रे, ललित चोपड़ा एवं दिनेश वर्मा उपस्थित रहे।
इसके साथ ही जनपद पंचायत छुईखदान की अध्यक्ष पुष्पा प्रकाश वर्मा एवं जनपद पंचायत छुईखदान के उपाध्यक्ष राजू जंघेल ने भी अपने सुझाव रखे।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खैरागढ़ छुईखदान गण्डई प्रेम कुमार पटेल, उपसंचालक पंचायत गीत कुमार सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार एवं विधायक डोंगरगढ़ प्रतिनिधि भिखम सिन्हा भी उपस्थित रहे।
जमीनी स्तर के सरपंचों को मिला मंच
ग्रामीण विकास की वास्तविक तस्वीर लाने के लिए मनोनीत प्रगतिशील सरपंच – ग्राम पंचायत धोधा, चंदैनी, रेंगाकठेरा सहित आदि ने अपने-अपने पंचायत की प्राथमिकता बताई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि PAI 2.0 स्कोर एवं 9 LSDG थीम के आधार पर GPDP और BPDP के समन्वय से जिला पंचायत की ऐसी कार्ययोजना बनाई जाएगी, जिसमें Tied अनुदान का 50% स्वच्छता एवं जल प्रदाय पर तथा Untied अनुदान का 50% स्थानीय 29 विषयों पर खर्च होगा।
अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार ने सभी विभागों से आपसी समन्वय से समय-सीमा में E-Gram Swaraj पोर्टल पर DPDP अपलोड करने का आह्वान किया।



