KCGखास खबरछत्तीसगढ़

जिला पंचायत की सामान्य सभा में DPDP 2026-27 का सर्वसम्मति से अनुमोदन: जिले के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 21 अगस्त 2026 – जिला पंचायत की सामान्य सभा में DPDP 2026-27 का सर्वसम्मति से अनुमोदन: जिले के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

बैठक की अध्यक्षता प्रियंका खम्हन ताम्रकार, अध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा की गई। बैठक में उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विकास योजनाओं पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

सीईओ  पटेल ने बताया कि किस प्रकार 9 LSDG थीमों के आधार पर GPDP और BPDP से समन्वय कर जिले की समेकित योजना तैयार की गई है, जिसमें Tied और Untied अनुदान के समुचित उपयोग की रूपरेखा है।

प्रस्तुतीकरण के बाद माननीय सदस्यों ने गहन चर्चा की और सर्वसम्मति से DPDP 2026-27 की कार्ययोजना का अनुमोदन कर दिया।

इन  सदस्यों की रही गरिमामयी उपस्थिति

बैठक में जिला पंचायत के स्थायी समिति सभापतिगण हेमलता मण्डावी (वन एवं खनिज समिति), भुनेश्वरी जीवन देवांगन (महिला बाल विकास),  जमुना नरेश कुर्रे (सहकारिता एवं उद्योग),  ललित चोपड़ा (संचार एवं संकर्म) एवं  दिनेश वर्मा (कृषि समिति) उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त उप संचालक पंचायत  गीत कुमार सिन्हा, विधायक डोंगरगढ़ प्रतिनिधि  भिखम सिन्हा, जनपद पंचायत छुईखदान की अध्यक्ष  पुष्पा प्रकाश वर्मा सहित जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी गण उपस्थित थे।

अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार ने कहा कि “अनुमोदित कार्ययोजना के क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, जल प्रदाय, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य होंगे और जिला विकास में प्रदेश में मिसाल बनेगा।”

बैठक में मुख्य एजेंडा जिला पंचायत विकास योजना (DPDP) 2026-27 एवं जिला पंचायत विकास निधि की कार्ययोजना थी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल द्वारा 16वें वित्त आयोग (19वें वित्त आयोग के स्थान पर – 16वां वित्त) के अंतर्गत तैयार की गई विस्तृत कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण दिया गया।

बैठक का समापन सभी सदस्यों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button