राज नेशनल न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़ / गंडई : कार्यालय अनुविभागीय राजस्व विभाग अधिकारी, गंडई द्वारा क्षेत्र के सभी किसान भाई-बहनों से अपील की गई है कि आगामी धान खरीदी एवं शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का निर्बाध लाभ प्राप्त करने के लिए ई-स्टैक (e-Stack) पंजीयन अनिवार्य रूप से कराएं।
कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार जिन भूमि अभिलेखों में एक से अधिक खातेदार (सहखातेदार) दर्ज हैं, उन सभी सहखातेदारों का भी ई-स्टैक पंजीयन कराना आवश्यक होगा। पंजीयन नहीं होने की स्थिति में धान खरीदी एवं अन्य राजस्व संबंधी कार्यों में असुविधा हो सकती है।
पंजीयन के लिए किसान अपने आधार कार्ड तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ निर्धारित पंजीयन केंद्र पर पहुंचकर प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं।
कार्यालय अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, गंडई ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि अंतिम समय की भीड़ एवं असुविधा से बचने के लिए यथाशीघ्र अपना ई-स्टैक पंजीयन पूर्ण कराएं, ताकि धान खरीदी, शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ तथा भूमि संबंधी कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
— कार्यालय अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, गंडई
Leave a Reply



