KCGखास खबरछत्तीसगढ़

ठेलकाडीह में सूखा तालाब के पास जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, 1.85 लाख रुपये का सामान जब्त

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबा खार में पुलिस ने दबिश देकर ‘काट पत्ती’ जुआ खेल रहे 5 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपियों के पास से नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल समेत कुल 1,85,650 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

​कार्रवाई के मुख्य बिंदु

  • ​स्थान: ग्राम ढाबा खार सूखा तालाब के पास, थाना ठेलकाडीह
  • ​गिरफ्तार आरोपी:
    1. ​कांता प्रसाद जांगडे (32 वर्ष, निवासी फतेपुर)
    2. ​एल्विन दास (49 वर्ष, निवासी फतेपुर)
    3. ​शिशुपाल यादव (42 वर्ष, निवासी फतेपुर)
    4. ​संजय बांधे (38 वर्ष, निवासी फतेपुर)
    5. ​जसवंत कुमार मरकाम (34 वर्ष, निवासी ढाबा)
  • ​जब्ती का सामान:
    • ​नगदी रकम: ₹6,150
    • ​52 पत्ती ताश
    • ​5 मोबाइल फोन (कीमती लगभग ₹29,500)
    • ​6 मोटरसाइकिल (कीमती ₹1,50,000)
    • ​कुल जब्ती की कीमत: ₹1,85,650

​कैसे हुई कार्रवाई

​वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 9 नवंबर 2026 की रात्रि को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ढाबा खार सूखा तालाब के पास कुछ लोग पैसों दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

​सूचना मिलते ही ठेलकाडीह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके से सभी 5 जुआरियों को धर दबोचा गया।

​आरोपियों के विरुद्ध थाना ठेलकाडीह में अपराध क्रमांक 216/2026 और छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button