
राज नेशनल न्यूज़ गंडई : जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) के थाना गंडई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटंगी में पुलिस ने जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगद रुपए और ताश की गड्डी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को थाना गंडई के सहायक उप निरीक्षक देवसिंह मरकाम अपनी टीम के साथ क्षेत्र में विवेचना और गश्त के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कटंगी मुक्ति धाम के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
- सेवाराम पटेल (पिता बुधराम पटेल, उम्र 37 वर्ष)
- भगवत निर्मलकर (पिता गणेश निर्मलकर, उम्र 32 वर्ष)
- छोटू रजक उर्फ खेमचंद (पिता गिरधारी रजक, उम्र 23 वर्ष)
- पुनाराम पटेल (पिता महेश पटेल, उम्र 27 वर्ष)
सभी आरोपी ग्राम कटंगी, थाना गंडई, जिला केसीजी के रहने वाले हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹800 नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। मामला जमानतीय होने के कारण सक्षम जमानतदार पेश करने पर उन्हें जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया है, और प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।



