KCGखास खबरछत्तीसगढ़

जिला के.सी.जी.  पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से गांजा परिवहन करते 02 आरोपियो को किया गया गिरफ्तार

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस टीम के द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 27.07.2026 को पुलिस चौकी जालबाँधा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रवि सिंहा ठेला के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल से गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल पल्सर क्रमांक CG 08 BA 4227 की डिग्गी में हरे रंग की पॉलीथिन में रखा 489 ग्राम गांजा (अनुमानित मूल्य ₹5,000) बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹70,000) एवं 02 नग मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹10,000) जप्त किए गए। जप्त मशरूका का कुल मूल्य लगभग ₹85,000 है।

गिरफ्तार आरोपी :

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पुलिस चौकी जालबाँधा में अपराध क्रमांक 288/2026 के तहत धारा 20(ख), एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

  1. प्रदीप सिन्हा पिता मनोज सिन्हा,उम्र 19 वर्ष,निवासी ग्राम-:मंडराकुही,थाना-:खैरागढ़ जिला-:के.सी.जी.
  2. रितेश सिंह,उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सलोनी पिता-पम्पेश्वर सिंह,निवासी ग्राम सलोनी,थाना-:खैरागढ़,जिला-:के.सी.जी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button