KCGखास खबरछत्तीसगढ़

जमीन बंटवारे के विवाद में दादी की हत्या, पोता गिरफ्तार


राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ /मोहगांव : पारिवारिक जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पोते ने अपनी दादी पर बांस की लकड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। मामले में मोहगांव पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार घटना 13 अगस्त 2026 की शाम करीब 4 बजे थाना मोहगांव क्षेत्र के ठाकुरटोला में हुई। आरोपी चन्द्रध्वज सिंह उर्फ विक्की, पिता मोरखध्वज, उम्र 28 वर्ष, ने अपनी दादी चमेली बाई, पति नीलमभूज, उम्र 70 वर्ष, से पारिवारिक जमीन बंटवारे की बात को लेकर विवाद किया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए बांस की लकड़ी के कमची से दादी के हाथ, मुक्का एवं लात से मारपीट की।
मारपीट के दौरान वृद्धा की दाहिनी आंख के ऊपर कनपटी में चोट आई। गंभीर हालत में उन्हें छुईखदान अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रात करीब 8 बजे उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 17/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर आरोपी चन्द्रध्वज सिंह उर्फ विक्की को 14 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र टंडन, एएसआई रोहित रजक, प्रधान आरक्षक कृपाल सिंह, आरक्षक मनोज बंजारे एवं आरक्षक आशीष राय की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button