KCGखास खबरछत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी 7 महाविद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 21 सितंबर: सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत जिले के सभी 7 शासकीय महाविद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उच्च शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस रचनात्मक गतिविधि में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगों और कलात्मक आकृतियों के माध्यम से सेवा, संकल्प, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों को अभिव्यक्त किया।

​अवंती बाई लोधी शासकीय महाविद्यालय छुईखदान, शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह सहित जिले के सभी 7 महाविद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोलियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, सामाजिक सरोकार और सकारात्मक संदेशों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

​शासकीय महाविद्यालय साल्हेवारा में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में 220 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में बीएससी पंचम सेमेस्टर की चांदनी, रौशनी और भूमिका रजक के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएससी तृतीय सेमेस्टर की घनिता, रेश्मा और प्रियंका का समूह द्वितीय तथा बीएससी पंचम सेमेस्टर की पिंकी और मलिता का समूह तृतीय स्थान पर रहा।

​प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस गतिविधि से विद्यार्थियों को अपनी कला एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना से जुड़ने का अवसर मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button