KCGखास खबरछत्तीसगढ़

खैरागढ़ में 26 अक्टूबर से राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : राजा फतेह सिंह खेल मैदान में 26 से 29 अक्टूबर तक 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में होने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में शालेय खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 अक्टूबर को सुबह 9 बजे होगा, जबकि समापन समारोह 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा।

सांसद संतोष पाण्डेय करेंगे उद्घाटन

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा करेंगी। डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह तथा भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के जिला मुख्य आयुक्त भागवत शरण सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्मन ताम्रकार, जनपद पंचायत खैरागढ़ के अध्यक्ष डॉ. राजेश शैलेन्द्र त्रिपाठी, जनपद पंचायत छुईखदान की अध्यक्ष पुष्पा प्रकाश वर्मा और नगर पालिका परिषद खैरागढ़ की अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर सहित विभिन्न नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत के सभापति भी समारोह में आमंत्रित हैं।

29 अक्टूबर को होगा समापन

चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 29 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे राजा फतेह सिंह खेल मैदान में होगा। समापन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर गौतम मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह करेंगे।

समापन समारोह में नगर पालिका परिषद खैरागढ़ की अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर, उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, पूर्व जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं।

खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देना है। इस आयोजन से शालेय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button