
विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से बरामद हुई चोरी की बाइक
राज नेशनल न्यूज़ गंडई, 6 सितंबर 2026 : थाना गंडई क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी गई मोटरसाइकिल को महाराष्ट्र के नागपुर से बरामद किया है। मामले में विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को प्रार्थी ने थाना गंडई पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी पुरानी इस्तेमाल की गई हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 U 7097, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये है, चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर थाना गंडई में अपराध क्रमांक 285/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा चोरी गई मोटरसाइकिल एवं संदेही की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 5 सितंबर 2026 को थाना गंडई से पुलिस टीम गठित कर नागपुर, महाराष्ट्र भेजी गई। टीम ने नागपुर में कार्रवाई करते हुए विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से चोरी की गई हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 U 7097 बरामद की। बरामदगी के संबंध में गवाहों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया।
पुलिस द्वारा विधि से संघर्षरत बालक की सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
चोरी के मामले में गंडई पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मोटरसाइकिल बरामद होने पर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।



