KCGखैरागढ़छत्तीसगढ़

खैरागढ़ पुलिस की गणेश विसर्जन व झांकी से पहले बड़ी कार्रवाई, कई संदिग्धों पर कसा शिकंजा

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़: आगामी गणेश विसर्जन और झांकी कार्यक्रम को देखते हुए खैरागढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गई है। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों और उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

थाना खैरागढ़ द्वारा संदिग्धों व पूर्व में अपराधों में शामिल रहे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा क्रमांक 65/366/2026, 66/367/2026 और 67/368/2026 के तहत मामले तैयार कर  तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत किए गए हैं। पुलिस को अंदेशा था कि ये असमाजिक तत्वों द्वारा त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था में बाधा डाल सकते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

​पुलिस की आमजन से अपील

खैरागढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आगामी धार्मिक व सार्वजनिक आयोजनों के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

​पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button